छह माह में सड़क चौड़ीकरण का काम करना होगा पूरा

कानपुर। बिधनू, रमईपुर से कठार रेलवे स्टेशन तक की सड़क जो अभी तीन मीटर चौड़ी है उसके और चौड़ीकरण का प्रस्ताव बीते वर्ष विधायक अभिजीत सिंह सांगा के द्वारा भेजा गया था। जिसके लिये शासन द्वारा 11.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर पहली किस्त के रूप में  57.65 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। अब जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जयेगा।
बताते चलें कि  रमईपुर से लेकर कठारा रेलवे स्टेशन तक सड़क तीन मीटर चौड़ी है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सडक चौड़ीकरण का प्रस्ताव विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा वर्ष 2025 को भेज गया था। शासन द्वारा इसके लिए 11.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये पहली किस्त के रूप में 57.65 लाख रुपए लोक निर्माण विभाग को भेज दिया था साथ ही छह माह में चौड़ीकरण का काम पूरा करने का निर्देश भी दिया है।
अब जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। बतादें कि अभी यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है, अब इसे पाँच मीटर चौड़ी किया जायेगा। सड़क बनने से कठारा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में यात्रियों को सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×