विधायक ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिजनों का किया सम्मान

​कानपुर। शहीद दिवस के पावन अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा सीट से लोकप्रिय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने देश के अमर बलिदानी, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिजनों को उनके निवास स्थान मस्वानपुर पहुँचकर सम्मानित किया। परिजनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाया तथा भारत के आन-बान-शान के प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर उनका अभिवादन किया।
​​परिजनों से भेंट के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पूरे परिवार का कुशलक्षेम जाना और भावुक होते हुए कहा, “देश के वीर सपूतों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। परिवार के लिए मेरे लायक कोई भी सेवा या आदेश हो, तो उसे पूरा करने में मैं खुद को अत्यंत गौरवान्वित महसूस करूँगा।​इस अवसर पर विधायक जी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं​मस्वानपुर स्थित इस मार्ग का नामकरण “वीर अब्दुल हमीद मार्ग” किया जाएगा।
​
शहीद की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए क्षेत्र में एक भव्य “वीर अब्दुल हमीद द्वार” का निर्माण कराया जाएगा। ​इस  दौरान शहीद वीर अब्दुल हमीद के पारिवारिक जन—बहु फरीदा नसरीन, पुत्र सलीम जावेद, पुत्र शाहनवाज आलम तथा पुत्र हसन नवाज उपस्थित रहे। ​इसके साथ ही संगठन के जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, सेक्टर अध्यक्ष जगत नारायण ठाकुर, बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री मनोज, गंगाराम कश्यप सहित क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×