बसंत पंचमी पर मां गायत्री हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने मनाया 19वां वार्षिकोत्सव

  • आम जनमानस के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया
  • कैंप में आए हुए मरीजों की मुफ्त जांच कर निशुल्क दवायें दी गई
  • आए हुए मरीजों व राहगीरों को खिचड़ी का भोज भी कराया गया
कानपुर। हंसपुरम, गल्ला मंडी, नौबस्ता स्थित मां गायत्री हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने 19वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। अस्पताल के बाहर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। कैंप में अनुभवी डॉक्टरों ने निशुल्क मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को डॉक्टरों द्वारा फ्री में दवाएं दी गई।
अस्पताल के संस्थापक डॉ. वी.के. साहू के पिता श्री प्रकाश दास संत जी कबीर पंक्ति ने फीता काटकर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन किया। वही हर वर्ष की तरह इस बार भी अस्पताल के 19वीं वर्षगांठ में आए हुए अतिथियों, मरीजों व राहगीरों को गरम-गरम खिचड़ी का भोज कराया गया।
अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर वी.के. साहू ने बताया की हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर को 19 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 19वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया है। स्वास्थ्य कैंप में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। और कैंप में आए हुए मरीजों को कुछ दवायें निशुल्क भी दी जा रही है। स्वास्थ्य कैंप में आए हुए अतिथियों व मरीजों को खिचड़ी का भोज भी कराया जा रहा है। यह हम लगातार 19 वर्षों से करते आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×