पुलिस आयुक्त द्वारा 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों दिलाई गई मतदाता शपथ

कानपुर। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, कमिश्नरेट कानपुर नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है तथा प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी मतदान करें तथा समाज के अन्य लोगों को भी निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | वंदे मारत के दो टुकड़े किए, ये देश का ही नहीं शहीदों का भी अपमान...राष्‍ट्रगीत के सिर्फ दो छंद गाने के फैसले पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×