मध्य प्रदेश : कांग्रेस की हार पर शाजापुर में हिंसा, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। शाजापुर में कांग्रेस उम्मीदवार हुकुम सिंह कराड़ा चुनाव हार गए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हिंसा की। उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाया और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को हिंसक रूप लेते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया।

शाजापुर एएसपी टीएस बघेल ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो गई है। कुछ बीजेपी और कांग्रेस समर्थक नारे लगा रहे थे। पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई, स्थिति अब शांतिपूर्ण है। शाजापुर झड़प पर मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन का ने कहा कि शाजापुर में मतगणना के दौरान वोटों का अंतर कम था। इसलिए खारिज किए गए डाक मतपत्रों के दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक चल रही है, करीब 15 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और कुछ जगहों पर मतगणना आखिरी चरण में है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है…मुझे कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है।

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब है। इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिल रही है जहां उसके भारी बहुमत से सरकार बनाने की प्रबल संभावना है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी, वहीं दक्षिण के राज्य तेलंगाना में मुख्य मुकाबला भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच हुआ। पांचवें राज्य मिजोरम में मतगणना सोमवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×