घर पर बनाएं हलवाई जैसी चाशनी वाली गुझिया…. जो खायेगा तारीफ करे बिना नहीं रह सकेगा 

होली का त्योहार रंगों और पकवानों के लिए जाना जाता है। होली का पर्व आते ही हर एक घर में गुजिया की खुशबू आने लगती है। वैसे गुजियो को लोग कई तरह से बनाते हैं, लेकिन चाशनी वाली गुजिया की बात ही अलग होती है। त्योहार आते ही हलवाई की दुकान पर चाशनी वाली गुजिया काफी बिकती है। खस्ता और कुरकुरी होने के साथ ही इसके अंदर मावे और मेवों की फीलिंग होती है। जो स्वाद और भी बढ़ा देती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चाशनी वाली गुजिया को कैसे बनाएं।

चाशनी वाली गुजिया बनाने का सरल तरीका

चाशनी वाली गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छानकर उसमें घी का मोयन मिलाएं और गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। इस बीच मावा को हल्का सुनहरा होने तक भून लें, फिर ठंडा करके उसमें पिसी चीनी, बारीक कटे मेवे और इलायची पाउडर मिलाकर भरावन तैयार करें। आटे की छोटी लोइयां बेलें, बीच में भरावन रखें और किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें। कड़ाही में घी या तेल गर्म करके धीमी आंच पर गुजिया सुनहरी होने तक तलें। अलग से चीनी और पानी की चाशनी बनाकर तैयार रखें। तली हुई गरम गुजिया को चाशनी में डुबोकर निकाल लें और ऊपर से पिस्ता व सूखी गुलाब पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।

चाशनी वाली गुजिया बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

– गुजिया को हमेशा धीमी आंच पर ही तलें।

– मोयन लगाने के बाद मैदे को मुट्ठी में लेकर बांधे, जब मुट्ठी बनने लगे, तो समझ लीजिए कि मोयन सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×