गर्मी के मौसम में घर पर आम से बनाएं मैंगो स्मूदी

गर्मियों में आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। समर सीजन शुरू होते ही आम का सीजन भी शुरू हो जाता है। इस मौसम में लोग आम को सादा खाने के बजाय इसके साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करके भी इसका लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो घर पर ही आम की स्मूदी बना सकते हैं।

ये स्वाद में बेहद लाजवाब तो होगी ही साथ ही ये गर्मी के मौसम में आपके शरीर को भी दुरुस्त बनाए रखने में मदद करेगी। तो चलिए जान लेते हैं कि आप मैंगो स्मूदी को किस तरह से घर पर आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

  • पके आम का गूदा: 1 से 1.5 कप
  • दूध: ½ कप
  • शहद या चीनी: 1-2 चम्मच
  • घिसा हुआ नारियल: 2 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार
  • ड्राई फ्रूट्स: 3-4 चम्मच कटे हुए

विधि

  • मैंगो स्मूदी बनाने के लिए पके, मीठे आम जैसे अल्फांसो, केसर या कोई भी प्राकृतिक रूप से मीठे आम का इस्तेमाल करें।
  • मैंगों स्मूदी बनाने के लिए ताजे और ठंडे आम का इस्तेमाल करे।
  • आम के गुदे को निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • जब ये पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें दूध मिलाकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • अब इसमें हल्का सा ठंडा पानी मिलाएं और ब्लेंड करें।
  • इसके बाद इसमें चीनी या शहद मिलाएं, ताकि इसकी मिठास बरकरार रहे सके।
  • जब स्मूदी हल्की गाढ़ी रहे तो इसे दो कांच के गिलास में निकाल लीजिए।
  • अब अगर आपको इसे ठंडा रखना है तो इसमें अपनी इच्छानुसार बर्फ के टुकड़े मिलाएं।
  • इसके बाद मैंगो स्मूदी में ऊपर से घिसा हुआ नारियल और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
  • अब आप इस कूल और स्वादिष्ट ड्रिंक को सर्व कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×