रात के बचे हुए चावल से बनाएं स्पाइसी फ्राइड राइस, बच्चों से लेकर बड़े सब हो जाएंगे स्वाद के दीवाने

ज्यादातर घरों मे रोज चावल बनते हैं। हालांकि, कई बार चावल ज्यादा ही बन जाते हैं। तो ऐसे में बचे हुए चावल खाना हर कोई पसंद नहीं करता। फेकने से अच्छा है कि आप घर में बचे हुए चावल चाइनीज फ्राइड राइस बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

– 2 कप चावल

– 3 बड़े चम्मच तेल

– 1 चक्र फूल

– 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन

– आधा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक

– आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी

– आधा कप बारीक कटी शिमला मिर्च

– एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरे प्याज का सफेद हिस्सा

– 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स

– 2 बड़े चम्मच हरे प्याज के पत्ते

– 1 कप पनीर कटा हुआ

– 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस

– 1 चम्मच सिरका

– आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

– नमक

इस तरह से बनाएं फ्राइड राइस

– सबसे पहले आप कड़ाही में तेल गर्म करें। इसके बाद चक्रफूल डालें और उसे खुशबू आने तक भूनें।

– फिर इसमें लहसुन, अदरक डालें और कुछ सेकंड तक भूनें। लहसून को भूरा करने की जरुरत नहीं है। इसमें हरे प्याज का सफेद भाग डालें और लगभग 2 मिनट तक भूनें। फिर इसमें कटी हुई फ्रेंच बीन्स डालें।

–  इसको चलाते हुए भूनें। इसके बाद आप पनीर और बाकी कटी हुईं सब्जियों को इसमें डालें। सभी सब्जियों को अच्छी तरह से पकाने के लिए आंच को तेज करें।

– याद रखें कि सब्जियों को लगातार चलाते रहें। सब्जियों को तेज आंच पर ही भूना जाता है ताकि उनका कुरकुरापन बरकरार रहे।

– इसके बाद आप इसमें सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालें। तेजी से मिलाते हुए इसमें चावल डालें। फिर इसे भूनें जब तक कि सॉस चावल पर अच्छी तरह चढ़ न जाए। जब सब मिक्स हो जाए तो हरी प्याज के पत्ते से गार्निश करके सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो | प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा ऐलान | जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट खत्म... नड्डा-जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद बड़ा ऐलान, सीजेपी बोली- मोदी सरकार ने मान ली मांगें, सभी घर जाएं | छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा
Advertisement ×