“राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम” के अंतर्गत, ‘राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम

कानपुर। “राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम” के अंतर्गत, ‘राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम’, आयोजित किया जा रहा है जो कि, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, नरेन्द्र मोदी जी की प्राथमिकता के अंतर्गत, कानपुर नगर में किया जा रहा है।
आई.एम.ए. कानपुर के अध्यक्ष, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया और बताया की, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा, ‘क्षय रोगियों’ के लिए “पौष्टिक आहार किट वितरण (पोटली वितरण)” का योगदान कर रहा है जिसमें, ‘निश्वय मित्र पोर्टल’ में इनरोल्ड, लगभग 100 निर्धन क्षय रोगियों को, “पौष्टिक आहार किट (पोटली वितरण)”, उपलब्ध कराई गई।
इस कार्यक्रम में, कानपुर नगर के जिलाअधिकारी, ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में आमंत्रित थे, उन्होंने इन मरीजों को आई.एम.ए. द्वारा दी गई, पौष्टिक आहार किट “पोटली’ को वितरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत, आई.एम.ए. द्वारा, सभी प्राइवेट डॉक्टर्स से निवेदन किया गया कि, जो भी मरीज, संदिग्ध क्षय रोगी  (सस्पेक्टेड मामला) है यानि, जिनका वजन एक महीने में 10 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है, लगभग एक महीने से लागातार बुखार है, बलगम के साथ खांसी आ रही है, उन सभी मरीजों की क्षय रोग की जांच अवश्य कराएं – मुख्यत: बलगम की जांच और छाती का X-Ray, एवं ट्यूबरक्लोसिस पाय जाने पर, ‘निश्वय पोर्टल’ में, इनरोल्ड कर के, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत, मुफ्त में इलाज एवं पौष्टिक आहार सामग्री की पूर्ति कराए, जिससे ट्यूबरक्लोसिस भारत में समाप्त हो जाए और प्रधानमंत्री जी का सपना की, सन 2030 तक भारत ट्यूबरक्लोसिस मुक्त हो जाए, साकार हो सके।
कार्यक्रम का संचालन, आई.एम.ए. कानपुर की सचिव, डॉ. शालिनी मोहन ने किया एवं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं विशिष्ट अतिथि, डॉ. सुबोध प्रकाश, डिस्ट्रिक ट्यूबरक्लोसिस ऑफीसर थे, जिन्होंने इनरोल्ड मरीजों को उपलब्ध कराया। इस पोटली वितरण कार्यक्रम में, जिन आई.एम.ए. चिकित्सकों ने अपना सहयोग दिया वो सभी एवं डॉ किरण सिन्हा, डॉ शरद दामेले, डॉ गुल शगुफ्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×