गोविंद नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग

कानपुर। सुबह लगभग 06:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है तथा कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए फजलगंज, किदवई नगर एवं मीरपुर सहित आसपास के फायर स्टेशनों से लगभग 07–08 अग्निशमन वाहनों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग एक बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में लगी थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा ऊपर की मंजिलें शामिल थीं।
अग्निशमन दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन के तीनों ओर से फायर टेंडर तैनात कर सुरक्षित तरीके से अंदर प्रवेश किया गया तथा सुनियोजित अभियान चलाकर आग को चारों ओर से घेरते हुए उस पर पूर्णतः नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। सीएफओ कमि0 कानपुर नगर दीपक शर्मा ने कहा इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ तथा पूरे रेस्क्यू एवं फायर फाइटिंग ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×