सीएसए में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विनिता सिंह द्वारा कराया गया, जिसमें डॉ. जया वर्मा एवं डॉ. ऐश्वर्या सिंह ने समन्वय किया।
छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रस्तुत किया तथा युवाओं को नशा छोड़कर सही मार्ग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान डॉ. सीमा सोनकर ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नशा मुक्ति के संदेश को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. मुक्ता गर्ग ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
महिला आरक्षण कानून पर अकाली दल का केंद्र सरकार को समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद SAD प्रमुख का ऐलान - मेरठ में CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल बोले- 4 से 5 करोड़ शिव भक्तों के आने की उम्मीद | 'एक यादगार सुबह...': PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी? | 'ना पीछे हटेंगे ना सिर झुकाएंगे, आखिरी दम तक लड़ेंगे...', ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया,कहा- सीरिया समझने की गलती ना करें | जयपुर के जोबनेर-महलां हाईवे पर स्कूल बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूली बस पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए, 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है
Advertisement ×