विधायक इरफान सोलकी को करना पडेगा फैसले का इंतजार

#  आगजनी मामले में विधायक इरफान सोलकी तथा उनके भाई रिजवान पर आना था एमपीएमएलए कोर्ट में फैसला

#  एमपीएमएलए कोर्ट के जज सतेंद्र नाथ त्रिपाठी के अवकाश पर होने के कारण नही आया फैसला, करनी होगी प्रतीक्षा

कानपुर नगर। सपा विधायक इरफान सोलकी तथा उनके भाई रिजवान सोलंकी पर एमपीएमएलए कोर्ट में आगजनी मामले पर आने वाला फैसला 19 मार्च को भी नही आ सका। पिछली तारीख में भी फैसला नही आ पाया था और विधायक सहित मामले की अन्य आरोपियों को मंगलवार को फैसला आने का बेसब्री से इंतजार था। एमपीएमएलए कोर्ट के जज सतेंद्र नाथ त्रिपाठी के अवकाश में होने के कारण कल भी फैसला नही आ सका।

आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलकी, उनके भाई रिजवान तथा अन्य आरोपी जेल में है। लगातार तारीखों के बाद 19 मार्च को फैसला आने की विधायक, उनके भाई तथा अन्य आरोपियो की प्रतिक्षा और भी बढ गयी है। मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट के जज सतेंद्र नाथ त्रिपाठी के अवकाश पर होने के कारण फैसला नही आ सका। इससे पहले मंगलवार की सुबह महराजगंज जेल से विधायक इरफान सोलंकी को कचहरी लाया गया जहां प्रशासन पूरी तरह सजग दिखा। विधायक ने अपने समर्थकों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया। उन्होने इस दौरान पत्रकारो से कहा कि सभी बेगुनाह है और ऊपर वाला सब जानता है। कहा कि दोनो भाइयो को इंसाफ मिलेगा। बता दे कि यदि इस मामले में विधायक को दो वर्ष से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो उन्हे विधायक पद से भी हटाया जा सकता है। विधायक के आने से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग रहा और कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी साथ ही सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×