सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

  • तातियां गज के पास देर रात हुआ हादसा
कानपुर। कानपुर के चैबेपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक सडक हादसे में कार और बाइक की टक्कर होगयी। प्रत्यक्षदशियों की माने तो टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्कार अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना चैबेपुर क्षेत्र के शंकरा आई हास्पिटल के सामने कानपुर-अलीगढ हाईवे के अण्डर पास पर एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से धायल हो गया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक के पास कागजो और मोबइल द्वारा ज्ञात हुआ कि उसका नाम गौतम कश्यप था और वह 28 वर्ष का था तथा गौशाला गांव का रहने वाला था।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मौके पर खडी कार को जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा के अनुसार घटना हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गाडी जब्त कर ली गयी है वहीं मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर देने के उपरान्त कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'बैठक से पहले ही गठबंधन टूट गया, अखिलेश-स्टालिन-केजरीवाल कहां थे?', शिवराज सिंह चौहान ने INDI ब्लॉक की मीटिंग पर उठाए सवाल | बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा ढेर, इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी .......... INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा |      'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला? | Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार ............. CM Vijay बोले- TVK जनता की सेवा के लिए राजनीति में आई, राजशाही के लिए नहीं
Advertisement ×