MP Government ने पत्रकारों की सुरक्षा पर कानून बनाने के लिए पांच सदस्यीय समिति की गठित

मध्य प्रदेश सरकार ने हितधारकों के साथ चर्चा करने और राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाने की मंशा से बुधवार को एक उच्च स्तरीय पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। पैनल के अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव (कानून-विधायी मामले), भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के एक नामित प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित एक वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं। जनसंपर्क विभाग के सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे।

अधिकारी ने कहा कि समिति पत्रकार सुरक्षा कानूनों के संबंध में देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित प्रावधानों का अध्ययन करेगी और दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा कुछ दिन पहले ही की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×