करोड़ों की क्रिप्टो निवेश ठगी का खुलासा, ₹45 लाख प्राप्त करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार   

कानपुर। थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट कानपुर नगर ने ₹2.52 करोड़ की साइबर/क्रिप्टो निवेश ठगी का खुलासा करते हुए बिजनौर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में ठगी की ₹45 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी।
पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया  अभियुक्त सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम एवं फर्जी क्रिप्टो निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता था तथा धनराशि को विभिन्न खातों के जरिए आगे ट्रांसफर करता था। प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साइबर थाना पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वित्तीय जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×