रमजान में एक घंटा पहले छुट्टी कर सकेंगे मुस्लिम कर्मचारी, आदेश पर भड़का विपक्ष

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान एक घंटा पहले दफ्तर से छुट्टी देने की अनुमति दी है. इस फैसले का बीजेपी ने कड़ा विरोध किया और इसे तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है. साथ ही कहा है कि यह सिर्फ मुसलमानों के लिए ही क्यों, हिंदुओं को नवरात्रि के दौरान ऐसा क्यों नहीं किया जाता?

तेलंगाना के मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक मुस्लिम सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, बोर्ड और सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक सेक्टर) के कर्मचारी रमज़ान के दौरान शाम 4 बजे दफ्तर से जा सकेंगे. यह सुविधा 2 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेगी। हालाँकि, यदि किसी आपातकालीन सेवा की आवश्यकता हुई, तो कर्मचारियों को रुकना पड़ेगा.

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिम समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखती है. उन्होंने कहा,’यह फैसला किसी समुदाय की धार्मिक मान्यताओं के प्रति संवेदनशील होने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के लिए लिया गया है. इसका विरोध किया जाना चाहिए.’

इस बीच तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने रमज़ान के लिए ऐतिहासिक मक्का मस्जिद और शाही मस्जिद में खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. रमज़ान इस्लाम का पवित्र महीना है, जिसमें मुसलमान पूरे महीने रोज़ा रखते हैं, इबादत करते हैं और आत्म चिंतन कर खुद को बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करते हैं. रमज़ान के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×