बच्चा कितनी भी जिद क्यों न करे, कभी पैक्ड चिप्स न खिलाएं, जाने चिप्स खाने के साइड इफेक्ट्स

हमारी मॉडर्न लाइफस्टाइल ने हमारी खाने पीने की आदतों में काफी बदलाव लाएं हैं. आजकल ज्यादातर लोगों को हर वक्त ताजा भोजन बनाने की फुर्सत नहीं मिल पाती. खासकर ट्रैविंग के दौरान हम पैक्ड फूड खाते हैं, जिसमें आलू के चिप्स भी शामिल हैं. बच्चों के बीच भी ये चिप्स काफी पॉपुलर हैं और वो इसे खाने की अक्सर जिद कर बैठते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है. आइए आज हम चिप्स खाने के साइड इफेक्ट्स के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.

पैकेट वाले चिप्स में मौजूद अधिक मात्रा में तेल, नमक, और प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जो उन्हें स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बना सकते हैं.  खास तौर से, युवाओं और बच्चों के लिए यह पैकेट वाले चिप्स बहुत अधिक कैलोरी, विशेष रूप से फैट और सोडियम का स्रोत बन सकते हैं, जिससे वजन बढ़ने की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, और सामान्य सेहत की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

कुछ चिप्स के पैकेट्स में साफ तौर पर लिखा होता है, कि इसमें पाम ऑयल का खूब इस्तेमाल हुआ है, ये तेल भले ही सस्ते होते हैं, जिसके कारण चिप्स 10 से 20 रुपये की कम कीमत में मिल जाता है, लेकिन सेहत के लिहाज से ये काफी खतरनाक है, इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है. इसलिए चिप्स खरीदे वक्त इसके इंग्रेडिएंट्स को जरूर पढ़ें ताकि आप नुकसान से बच जाएं

पैकेट वाले चिप्स में अक्सर एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है, जो बच्चों और बड़ों में कुपोषण का कारण बन सकती है. इससे पेट तो भर जाता है, लेकिन पोषक तत्व की कमी हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि चिप्स की जगह आप ताजे फल और सब्जियां खाएं ताकि हेल्दी लाइफ मिल सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×