मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मजार पर दीप जलाकर दीप उत्सव मनाया

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर प्रांत की सहसंयोजक व प्रभारी अशफाक सिद्दीकी के नेतृत्व में सैयद बाबा मजार अफीम कोठी पर अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मजार के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा दीप उत्सव मनाया गया इस अवसर पर अशफाक सिद्दीकी ने कहा की हिंदुस्तान की गंगा जमुना तहजीब कायम रखने के लिए मुस्लिम भाइयों को भी आगे आकर अपने हम वतन भाइयों का इस शुभ अवसर पर उनकी खुशियों में शामिल होना चाहिए ।मर्यादा पुरुषोत्तम राम हिंदुस्तान की वह पहचान जिसके बारे में अल्लामा इकबाल ने पहले ही अपने अशआर के माध्यम से बताया था कि हिंदुस्तान को  राम त्याग व तपस्या  का रहबर है और इन्हीं के नाम से हिंदुस्तान के ऐतिहासिक नगरी अयोध्या पहचानी जाती राम एक व्यक्तित्व नहीं बल्कि एक त्याग का नमूना है। इस अवसर पर प्रांत के संरक्षक  समी अंसारी  ने बताया कि भारतवर्ष में 5000 साल पुरानी संस्कृति और आज भारत पूरा राम महोत्सव मना रहा है यह खुशी का मौका था देशवासियों के लिए और इसमें हम सब मिलकर अपने देशवासियों के साथ शामिल है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत की महिला संयुक्त का  सबिहा खान ,हसीन अंसारी,शादाब अंसारी, रुखसाना,  मोहम्मद हसीन, खुर्शीद आलम, मोहम्मद तारीक ,मोहम्मद  नायाब सिद्दीकी, अली अकबर , अब्दुल कय्यूम,आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×