अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है..! अदाकारा तेजस्वनी सिंह 

रंगमंच से जुड़ी अदाकारा तेजस्वनी सिंह कई म्यूजिक वीडियो सॉन्ग और विज्ञापनों में काम करने के बाद अब फिल्मों में भी तकदीर आजमाने का फैसला कर चुकी हैं। साड़ी, ज्वेलरी और कई ब्रांड्स की यह मॉडल रह चुकी है। अभी तक तेजस्वनी ने लगभग पंद्रह गानों में अभिनय किया है जिसमें हिंदी और रीजनल सांग्स है। जिसमें से ‘दाऊद का भतीजा’और ‘अब ना रही दूरियां’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है। इसके बाद से ही बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं की नजर में वो आ गईं। फिलवक्त कई फिल्म निर्माता तेजस्वनी सिंह को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने के लिए बेताब हैं। खास बात यह है कि यूट्यूब पर बहुत जल्द ही तेजस्वनी की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। ‘ब्लैक टाइगर’ प्ले में मां की भूमिका और ‘कड़वा सच’ प्ले में बहन की भूमिका निभा चुकी तेजस्वनी सिंह यूपी के बिजनौर शहर की रहने वाली हैं।
तेजस्वनी सिंह ने हाल ही में साउथ की भी दो म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पूरी की है। इन्हें एक्शन फिल्में बेहद पसंद है और वह भविष्य में एक्शन फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्हें टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ काफी पसंद है। अपनी संघर्षमय फिल्मी यात्रा की विस्तृत चर्चा करते हुए नवोदित अदाकारा तेजस्वनी सिंह कहती हैं “अभी तो मेरा सफर शुरू हुआ है….मैने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं प्रतिफल स्वरूप कामयाबी की ओर बढ़ रही हूं…. फिल्म जगत में आने वाले नए कलाकारों के लिए कहना चाहूंगी कि मुम्बई वाकई में मायानगरी है जहाँ आप धैर्य रखो तो आपके सपने जरूर पूरे होंगे। यहाँ आपको कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है मगर आपको खुद पर भरोसा है, आपको अपनी काबलियत पता है तो कोई आपका रास्ता नहीं रोक सकता।”
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×