जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी से सावधानी पूर्वक इंटरनेट इस्तेमाल करने को कहा

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “साथ मिलकर एक बेहतर इंटरनेट के लिए” थीम पर आधारित ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अन्य लोगों से सुझाव मांगते हुए सभी से सावधानी पूर्वक इंटरनेट इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट चलाते समय यह चेक कर लेना चाहिए कि साइट ऑथेंटिक है कि नहीं है। अपनी व्यक्तिगत जानकारियां फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक शेयर ना करें। कोई भी लिंक आ गया है तो सबसे पहले उसका डोमेन चेक करें। फर्जी साइट से बचने का प्रयास करें कोई भी एसएमएस लिंक आते हैं, तो उसे क्लिक करके खोलने से पहले उसकी जांच पड़ताल कर लें। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेट चलाते समय आम जनमानस व वहां उपस्थित लोगों से अन्य महत्वपूर्ण सावधानियां भी बरतने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×