नमस्ते इंडिया दूध की गाड़ी ने मोटरसाइकल सवार युवक को मारी टक्कर, पुल से गिर युवक की हुई मौत

कानपुर। नमस्ते इंडिया दूध की गाड़ी जिसका नंबर UP76K8292 गोविंदपुरी ढाल से नीचे चावला की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति योगेंद्र सिंह पुत्र ओंकारनाथ निवासी पुखरायां कानपुर देहात तथा कृष्ण मोहन शुक्ला पुत्र राम शंकर निवासी 687 ईडब्ल्यूएस बर्रा 2 थाना बर्रा कानपुर नगर से टकराकर रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गई जिसके नीचे कृष्णमोहन शुक्ला दब गया तथा योगेंद्र सिंह के भी चोट लग गयी, कृष्ण मोहन शुक्ला को हाइड्रा मंगवाकर बड़े  वाहन को उठाकर घायल कृष्ण मोहन शुक्ला को गाड़ी के नीचे से निकलवाकर नजदीकी रीजेंसी अस्पताल, गोविंद नगर भिजवाया गया, रीजेंसी अस्पताल से हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल में घायल कृष्ण मोहन शुक्ला को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे व्यक्ति योगेंद्र का इलाज रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है।
वहीँ परिजनों को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×