राष्ट्रीय बजट ने अधिवक्ताओं को फिर किया निराश, अधिवक्ता फिर खाली हाथ : पं रवीन्द्र शर्मा

कानपुर। कचहरी परिसर में  केंद्रीय बजट पर हुई परिचर्चा में बोलते हुए पं  रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि  राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं की एक भी सामाजिक सुरक्षा योजना नहीं है । अपनी सामाजिक सुरक्षा हेतु अधिवक्ता राष्ट्रीय बजट में  निश्चित धनराशि का बजटीय प्रावधान किए जाने हेतु निरंतर मांग करते रहे हैं हमने सांसदों के माध्यम से कानून मंत्री सहित प्रधानमंत्री को प्रतिवेदन दे अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर योजना  अधिवक्ता पेंशन योजना और युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना हेतु बजटीय प्रावधान किए जाने की निरंतर मांग कर रहे है । 
 
भारत सरकार के विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर लागू किए जाने  की बात भी कही जिसपर हम अधिवक्ताओं को विश्वास था कि इस बार राष्ट्रीय बजट में  स्वास्थ्य बीमा कवर हेतु निश्चित धनराशि का  प्रावधान हो जायेगा किंतु पूर्व की भांति इस बार भी बजट में अधिवक्ताओं की पूर्ण उपेक्षा की गई। राष्ट्रीय बजट ने अधिवक्ताओं को फिर किया निराश।
जबकि हमें विश्वास था इस बजट में अधिवक्ताओ की सामाजिक सुरक्षा के लिए कुछ ना कुछ जरूर किया जाएगा । ऐसा लगता है कि सरकार अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के प्रति कतई गंभीर नहीं है।  किंतु हम अधिवक्तागण अपनी सामाजिक सुरक्षाये लागू कराने हेतु निरंतर प्रयासों में लगे रहेंगे।परिचर्चा में राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष  बार एसोसिएशन अरविन्द दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार  एसोसिएशन अनूप जायसवाल रवी मोहन आयुष शुक्ला मो इमरान राजेश सिंह अनूप श्रीवास्तव बी के दस जावेद अहमद शुशील कटियार शनि कुमार वीर जोशी शिवम गंगवार के के यादव  प्रियम जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×