जनपद कानपुर नगर में न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारम्भ

कानपुर। न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव, प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद कानपुर नगर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि आज हम सब लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर यहां एकत्र हुए है और हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर आम जनमानस तक इसका लाभ पहुचाते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाए।
उक्त कार्यक्रम के समय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रोहित सिन्हा, पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट सुरेश चन्द्र- द्वितीय,पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण नार्थ व साउथ अरविन्द कुमार उपाध्याय, संजय कुमार वर्मा, पीठासीन अधिकारी लारा विजय राजे सिसोदिया एवं अध्यक्ष कानपुर बार एसोसियेशन इन्दीवर वाजपेयी व अध्यक्ष लायर्स एसोसियेशन दिनेश कुमार वर्मा व समस्त न्यायिक अधिकारीगण व लोक अदालत के कर्मचारीगण श्री राजकुमार यादव, श्री निहाल दीक्षित, श्री पवन कुमार उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद, मोटर – दुर्घटना वाद, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन वादों के साथ- साथ बैंक व बीमा कम्पनी में लम्बित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विशेष उल्लेखनीय है कि पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (साउथ) द्वारा …136.. वाद, पीठासीन अधिकारीगण मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (नार्थ) द्वारा …88… वाद, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा…17…वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा ….35476…वाद, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा…2023… वाद का निस्तारण किया गया इस प्रकार जनपद न्यायालय, कानपुर नगर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल …73,783…वादों का निस्तारण कर कुल …25,14,86,416=00 रु0 धनराशि दिलायी / वसूल की गयी, प्रीलिटीगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कम्पनी द्वारा ….933…वादो का निस्तारण कर कुल धनराशि- ….10,05,52,894=00…  रु0 वसूल की गयी।
प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा कुल – ….150822…. वादों का निस्तारण किया गया, इस प्रकार जनपद कानपुर नगर में कुल – 2,25,538 वादों का निस्तारण कर कुल 35,20,39,310=00 रु0 धनराशि दिलायी / वसूल की गयी। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का विवरण कमलेश कुमार मौर्य द्वारा बताया गया एवं विनय सिंह, नोडल अधिकारी, लोक अदालत द्वारा धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×