मोटापा कम करने का नेचुरल तरीका, खाने में शामिल करें ये 10 फूड्स

शरीर में चर्बी जमा होने का सबसे आम कारण है अनहेल्दी लाइफस्टाइल. ऐसे में यदि आप जंक फूड, कार्ब्स, सिगरेट, शराब का ज्यादा सेवन कर रहे हैं और बॉडी मूवमेंट ना के बराबर है तो आपका मोटा होना तय है.

फाइबर, जिसे आहार फाइबर के रूप में भी जाना जाता है, एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जो पौधे आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. इसे मानव शरीर पूरी तरह से पचा नहीं सकता है. जिसके कारण बॉडी में फैट नहीं जमा होता है. साथ ही इसकी मदद से कब्ज से राहत और ब्लड शुगर आसानी से रेगुलेट होता है.

फाइबर रिच फूड्स

  1. नासपाती
  2. ओट्स
  3. सेब
  4. केला
  5. गाजर
  6. ब्रोकली
  7. दाल
  8. राजमा
  9. काबूली चना
  10. चिया सिड्स

एक दिन में कितना फाइबर खाना चाहिए?

स्टडी के अनुसार नेचुरल सोर्स की मदद से जितना ज्यादा फाइबर ले सके उतना बॉडी के लिए फायदेमंद है. एक दिन में व्यस्क महिलाओं के लिए 25 और पुरुषों के लिए 38 ग्राम फाइबर की मात्रा को हेल्थ के लिए सबसे अच्छा बताया गया है.

इन बातों का भी ध्यान रखें

वेट लॉस जर्नी सबके लिए अलग-अलग हो सकती है. जरूरी नहीं कि जो चीजें दूसरों के लिए कारगर साबित हुई है वो आपके मोटापे को कम करने में भी मदद कर सके. इसलिए अपनी बॉडी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मोटापा कम करने के तरीकों को ट्राई करें. इसके अलावा मोटापा कम करने के लिए डाइट में सुधार के साथ फिजिकल एक्टिव होना भी बहुत जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×