सूर्या स्टारर ‘कंगुवा’ का नया पोस्टर जारी…..फिल्म का ट्रेलर 12 अगस्त को रिलीज होगा

 
स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित और शिवा द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित सूर्या स्टारर ‘कंगुवा’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी इस फिल्मकी शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट की इस फिल्म का ट्रेलर 12 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म को 10 अक्टूबर को बड़े लेवल पर दुनिया भर में एक साथ रिलीज करने के लिए स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×