नवरात्रि पर क्षेत्र की जनता को समर्पित नौ देवी नौ कार्य : वार्ड 77 पार्षद

बर्रा क्षेत्र के वार्ड 77 के पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा नवरात्रि पर क्षेत्र की जनता को समर्पित नौ देवी नौ कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्षद अखिलेश बाजपेई ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का वह लगन निष्ठा से खात्मा कर रहे हैं। वह अपने कार्यकाल में यादगार एवं ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। जिला मंत्री जसविंदर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार के संग कार्यों का पूजन कर रहे पार्षद अखिलेश बाजपेई ने मौजूद क्षेत्रीय लोगों के बीच उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका वार्ड उनका परिवार है तथा हर छोटी बड़ी समस्या उनकी समस्या है। उनका पहला कर्तव्य सम्पूर्ण वार्ड का विकास कराना तथा हर समस्या को समाप्त करना है। बाजपेई के मुताबिक क्षेत्र के प्रत्येक पार्कों को उनके तथा नगर निगम के द्वारा सुंदरीकरण कराया जा रहा है तथा कई पार्क मौजूदा समय में क्षेत्रीय आम जनमानस को व्यवस्थित करा सौंपे भी जा चुके हैं।
ए सेक्टर विश्व बैंक बर्रा पुलिस चौकी के निकट सड़क इंटरलॉकिंग तथा सबमर्सिबल पम्प पानी टंकी कार्य का शुभारंभ किया गया तथा कल 31 मार्च को बर्रा क्षेत्र के भोलेश्वर मंदिर से गुप्ता चौराहे तक इंटरलॉकिंग एवं नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू सिंह परिहार ने पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह जनता के लिए समर्पित बने रहने की बात कही। वही पार्षद बाजपेई ने पूजन के दौरान सभी वरिष्ठजनों को सम्मानित करते हुए माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला मंत्री जसविंदर सिंह मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार मनीराम तिवारी मोनू शर्मा प्रदीप मिश्रा शैलेन्द्र सिंह सेंगर दिलीप त्रिपाठी प्रखर शुक्ला रामजी दीक्षित अजय त्रिपाठी सतेन्द्र तिवारी पप्पू सेंगर विनोद सरोज शिवम तिवारी सुमित तिवारी अन्नू तिवारी एवं संचालन ओम पाठक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×