Noida पुलिस ने 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार व शराब बरामद की

लोकसभा चुनावों को लेकर सतर्कता बरत रही गौतमबुद्धनगर पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात देसी तमंचे, दो चाकू और शराब बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों की यह बरामदगी थाना सेक्टर 113, बिसरख थाना, थाना बीटा- दो, थाना बादलपुर, थाना सेक्टर 39, थाना सेक्टर 20 और थाना रबूपुरा क्षेत्रों से की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, सात बदमाशों के पास से देसी तमंचे और कारतूस मिले हैं और दो के पास से चाकू बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित थानों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि थाना फेस- वन और थाना सेक्टर 126 पुलिस ने अलग अलग इलाकों से 12 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 116 पव्वा देसी शराब बरामद की और इस बाबत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×