5 किलो गांजे के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

कानपुर नगर, थाना अनवरगंज पुलिस तथा स्वाट टीम को उस समय एक बडी सफलता हाथ लगी जब एक अभियुक्त को 5 किलों से अधिक मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गयी।
थाना अनवरगंज पुलिस तथा स्वाट टीम के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे अभियान के दौरान बडी सफलता उस समय मिली जब एक अभियुक्त को भारी मात्रा में गांजे के साथ दबोचा गया। बताया जाता है कि पकडा गया अभियुक्त बच्चन लाल पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी बिलग्राम थाना, जनपद हरदोई का निवासी है और उसके पास से 5 किलों 690 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं अभियुक्त को पकडने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा, प्रवीण त्रिपाठी, मनीष कुमार स्वाट टीम, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, चयन कुमार, रोहित कुमार, अवतार सिंह, अंकित, पुनीत तथा आरक्षी चालक इरशाद अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×