उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज को रिसीव कराया नोटिस

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मण्डल मंत्री आशीष मिश्रा, जोनल उपाध्यक्ष रूकमानंद पाण्डेय के साथ अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकार्ताओ के साथ वरि मंडल विद्युत अभियंता परिचालन का रेलवे बोर्ड के रोटेशन ट्रांसफर के आदेशो का उल्लंघन करने तथा भ्रष्टाचार करने का जोर दार विरोध प्रदर्शन और मुर्दाबाद किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या मे कर्मचारी एकत्र हो गये। इसके बाद UMRKS  जिंदाबाद,  BMS अमर रहे, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुये मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज को नोटिस रिसीव कराया गया।
महामंत्री रूपम पाण्डेय जी ने बताया कि रेलवे बोर्ड की रोटेशन पालिसी है कि 3-4 वर्ष मे स्थानांतरण होना चाहिये परंतु Sr.DE/OP ने 15 सालो से बैठे कुछ चुनिंदा लोगो का स्थानांतरण नही किया और जिनका किया भी तो- कुछ चुनिंदा लोगो का एक के बदले दूसरे का सिर्फ खानापूर्ति किया, ये प्रश्न खङा करता है ?  जिससे भ्रष्टाचार पनप रहा।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय से वार्ता के बाद उन्होंने बोला की जिनका भी समय पूरा है उनका ट्रांसफर किया जायेगा तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वरा नोटिस पर कार्यवाही के लिए वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी/प्रयागराज को मार्क कर दिया गया।
यह निर्णय लिया गया है कि 4 दिवसीय कार्यक्रम मे 20-21 मई समस्त उत्तर मध्य रेलवे मे जन-जागरण अभियान तथा 22 मई को सभी मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय मे धरना और ज्ञापन दिया जायेगा तथा 23 मई को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज मे हनुमान चालिसा व सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा जिससे संबंधित अधिकारी को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करे उसके बाद विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
इस संबंध मे संगठन ने 15 दिन पूर्व नोटिस दिया है, अगर रेलवे प्रशासन द्वारा द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से या मांगो को मानकर निस्तारण कर दिया जाता है तो उचित है, अन्यथा की स्थिती मे उपरोक्त कार्यक्रम पूरे उत्तर मध्य रेलवे मे किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर मध्य रेल प्रशासन की होगी।
इस मौके राकेश मीना, संदीप गुप्ता, अमित शुक्ला, मनीष जायसवाल, पवन मालवीय, ज्ञानेंद्र यादव, ध्रुब नंदन, एन एन गिरी, ललित मिश्रा, किशन सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×