आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नौकरी से बाहर, विरोध प्रदर्शन कर महापौर को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को बिना नोटिस ना ही सूचना दिए बगैर हटा दिए गए जिसको लेकर स्वच्छकार कामगार यूनाइटेड फोरम के संयोजक सुनील राजदान के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी पुरुष एवं महिलाओं  ने नगर निगम पर भारी आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सुनील राजदान ने बताया कि आउटसोर्सिंग का खेल चल रहा है। बिना शुल्क के नौकरी नहीं मिलती। दिन पर दिन रिश्वत बढ़ती जा रही है, नौकरी का कोई भरोसा नहीं। आगे कहा कि इन आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने नियुक्ति किए जाने के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। क्योंकि छोटे कर्मचारियों का कब तक शोषण किया जाएगा।
महापौर प्रमिला पांडे को ज्ञापन सौंप कर कहा की 18 हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए एवं चार मृतक आश्रित की नियुक्ति की जाए। निकाले गए आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी हिमांशु, नरेश, पूनम, रत्न, सुनैना, आदित्य, प्रीतम, जितेंद्र, चुन्नी, अनीता, पूजा, महेंद्र, अनुज, विजय, सीमा, शिवम, अमन, अमर सिंह एवं स्थाई मृतक आश्रित रेखा, पूजा, जितेंद्र, शिवकुमार को नौकरी पर वापस लिया जाए। ज्ञापन के दौरान प्रकाश भारती, सुनील राजदान, चौधरी एस राज भारती, विनोद खौटे, भोला हजारिया, जितेंद्र बाल्मीकि आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×