अपर श्रम आयुक्त कार्यालय में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कानपुर। शहर के प्रतिष्ठित डॉ. लालचंदानी ईएनटी एंड हार्ट सेंटर द्वारा अपर श्रम आयुक्त कार्यालय में एक दिवसीय निःशुल्क हृदय एवं ईएनटी (कान, नाक, गला) जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को व्यस्त कार्यशैली के बीच उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाना था।
शिविर में विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व डॉ. देवार्थ लालचंदानी (ईएनटी ऑन्को सर्जन) और डॉ. आरती दवे लालचंदानी (वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ) ने किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों के हृदय की जांच (ECG व परामर्श) और ईएनटी संबंधी परीक्षण किए गए।
जांच के उपरांत डॉ. आरती दवे लालचंदानी ने बताया कि सर्दियों के मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नियमित जांच और सही खान-पान अनिवार्य है। वहीं, डॉ. देवार्थ लालचंदानी ने सर्दियों में होने वाले साइनस, एलर्जी और गले के संक्रमण के प्रति कर्मचारियों को सचेत किया और बचाव के तरीके साझा किए।
एएलसी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मानवीय पहल के लिए डॉ. लालचंदानी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। सेंटर ने भविष्य में भी इस तरह के जन-कल्याणकारी शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×