425 मलिन बस्तियों के निवासियों को मालिकाना हक दिया जाए

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए की युवा टीम द्वारा आज वार्ड 25 नवीन नगर काकादेव थारु बस्ती में 3:00 बजे पीडीए पंचायत लगाकर परिवारों के द्वार पहुंचकर डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को लेकर पर्चा वितरण किया तथा पंचायत को सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय कर रही है क्योंकि कानपुर नगर की 425 मलिन बस्तियां घोषित तथा कुछ अघोषित है जिसमें व्यापक गंदगी के कारण पीने का पानी शुद्ध नहीं मिल रहा है। 
जिसके कारण टीवी पेट हृदय रोग की बीमारियां बढ़ रही है लेकिन इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा की मलिन बस्तियों के निवासियों को स्वास्थ्य बीमा तथा आकस्मिक दुर्घटना बीमा तथा आर्थिक सहयोग बिना ब्याज के लोन आदि सुविधा भी दी जाए जिससे शिक्षा तथा रोजगार की भागीदारी बनी रहे!महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि पीडीए का आज तीसरा दिन है पीडीए की युवा टीम समस्याओं का आकंलन तथा पीडीए पर्चा लगातार पीडीए टीम तथा फ्रंटल टीम द्वारा वितरण जारी रहेगा।।अंत मे कुभं त्रासदी मे मृतको को श्रध्दांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। 
पी.डी.ए पंचायत कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,आनंद शुक्ला,शेषनाथ यादव,दिनेश विश्वकर्मा,जान मोहम्मद, कौशल्या देवी,नैना सोनकर,जया कांती,रोशन तारा,अनिता देवी,साधना सोनकर रानी दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×