पाकिस्तान की आदत है वह आसानी से नहीं सुधरता, राजनाथ ने पाकिस्तान को फिर चेताया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर में डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल (मेयो हॉस्पिटल) की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को राजनाथ सिंह ने संबोधित भी किया।

राजनाथ ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं। हम सीमा पार के आतंकवादियों का इलाज करते हैं। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया तथा बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सशस्त्र बलों ने कुशल डॉक्टरों और सर्जनों की तरह काम किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक कुशल सर्जन बीमारी की जड़ में अपने औजारों का इस्तेमाल करता है, उसी तरह भारतीय सशस्त्र बलों ने भी आतंकवाद की जड़ में अपने औजारों का इस्तेमाल सटीकता से किया। लेकिन पाकिस्तान की आदत है कि वह आसानी से नहीं सुधरता।

पाकिस्तान पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि उसने भारत पर हमला करने और नागरिकों को भी निशाना बनाने की कोशिशें शुरू कर दीं। मंदिरों, गुरुद्वारों और चर्चों को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जब हम जवाबी कार्रवाई कर रहे थे, तो इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि केवल पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया जाए और नागरिक क्षेत्रों पर कोई हमला न किया जाए। एक कुशल सर्जन की तरह भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन किया। मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि यह आप सबने भी महसूस किया होगा होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम और प्रतिबद्धता में काफ़ी समानताएं हैं। दोनों ही आम नागरिकों की रक्षा करते हैं। एक स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा राष्ट्र की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता ने यदि हाल में भारतीय सेनाओं का पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है तो हमारे डॉक्टर्स और सर्जन्स का साहस और उनकी प्रतिबद्धता को पूरे देश ने कोविड महामारी के दौरान देखा है। सैनिकों की भांति हमारे डॉक्टर्स भी अपनी ड्यूटी, अपने साहस और देश एवं समाज की सेवा के लिए जाने जाते हैं और सम्मान पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×