लोग कर रहे ज्यादा नमक और कम प्रटीन का सेवन, शरीर पर होगा इसका बुरा असर?

उत्तर भारत के खाने का स्वाद लाजवाब होता है. मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी से लेकर तवा की गर्मा गरम रोटी तक, हर चीज अपने आप में स्वादिष्ट है. लेकिन क्या आप जानते हैं, इस लजीज खाने में एक चीज जरूरत से ज्यादा शामिल हो रही है, वो है नमक! जी हां, हालिया अध्ययनों से पता चला है कि उत्तर भारत के लोग औसत से कहीं ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, प्रोटीन की मात्रा उनकी डाइट में काफी कम है.

जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ इंडिया और चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMIR) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन ने उत्तर भारत में खान-पान की आदतों पर रोशनी डाली है. अध्ययन में पाया गया कि उत्तर भारत में लोगों का नमक और फॉस्फोरस का सेवन निर्धारित मात्रा से अधिक है, जबकि प्रोटीन और पोटेशियम का सेवन कम है.

भारत में एवरेज डेली कैलोरी की खपत कम
2020 में हुए एक अध्ययन में पाया गया था कि इंडियन डाइट में ज्यादातर जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है. बीएमसी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया था कि इंडियन डाइट में प्रोटीन, फल और सब्जियों की मात्रा पर्याप्त नहीं है. भारत में औसत दैनिक कैलोरी खपत सभी ग्रुप की तुलना में 2503 किलो कैलोरी/व्यक्ति/दिन से कम है, सिवाय सबसे धनी 5% आबादी को छोड़कर. यह अध्ययन ईएटी-लैंसेट रिफरेन्स डाइट के साथ इंडियन डाइट की तुलना है.

यह अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है?
अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए संतुलित पोषक तत्वों से भरपूर डाइट जरूरी है. प्रत्येक पोषक तत्व शरीर में एक विशेष भूमिका निभाता है और विभिन्न शारीरिक कामों में योगदान देता है. कार्बोहाइड्रेट डेली एक्टिविटी के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं, प्रोटीन मसल्स के विकास और मरम्मत में मदद करते हैं और फैट पोषक तत्वों के अब्जॉर्ब और हार्मोन उत्पादन में मदद करते हैं. विटामिन और मिनरल सेलुलर काम, इम्यून सिस्टम और रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण हैं. फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर विभिन्न प्रकार के फूड का सेवन यह सुनिश्चित करता है कि शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व सही रेशियो में मिलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×