लोगों को वापिस मिले अपने खोये हुए मोबाइल फोन, 55 खोए मोबाइल कराए गए वापस

  • फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट की स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम के प्रयासों से पुलिस उपायुक्त अपराध एस.एम. कासिम आबिदी व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध अंजली विश्वकर्मा के द्वारा 55 खोए हुए मोबाइल फोन उनके धारकों को वापस कराए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस उपायुक्त महोदय ने कहा कानपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी साधनों के माध्यम से अपराधियों पर नजर रखती है और खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं, यदि आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसकी शिकायत तत्काल UPCOP ऐप के माध्यम से पंजीकृत करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×