पुलिस ने बच्चा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, नर्स समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने बच्चों की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली के एक आईवीएफ क्लिनिक में काम करने वाली नर्स भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर दो बच्चों को बरामद किया, जिन्हें कथित तौर पर एक स्थानीय मेले से अगवा किया गया था। पुलिस के अनुसार, पांच अगस्त को ओबरी गांव के एक मेले से चार साल का उर्वेश जबकि नौ अगस्त को उसी मेले से एक और बच्चा सुलेमान लापता हो गया था।

पुलिस ने इलाके और मुरादाबाद की ओर जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उस गाड़ी का पता लगाया जिसका इस्तेमाल बच्चों को कथित तौर पर दिल्ली ले जाने के लिए किया गया था। एसपी ने बताया कि जब अपहरणकर्ताओं को पता चला कि पुलिस उनका पीछा कर रही है, तो उन्होंने एक बच्चे को ओबरी गांव में ही छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद फरीद और फैसल नाम के दो कथित अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को इस बड़े नेटवर्क का पता चला।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीद, फैसल, शमशाद, कोमल, वंदना जैन और गुड्डी के तौर पर हुई है जबकि तीन अन्य आरोपी सलमान, सुल्तान और शाज़िया फरार हैं। दिल्ली में कथित तौर पर एक आईवीएफ क्लिनिक में नर्स के तौर पर काम करने वाली कोमल कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल सोसायटियों में ऐसे दंपत्ति की पहचान करती थी, जो संतान चाहते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह कथित तौर पर नकली माता-पिता का इंतजाम करता था और बिना किसी दस्तावेज़ के अगवा किए गए बच्चों को लगभग पांच लाख रुपये प्रति बच्चा बेचता था।

पुलिस ने कहा कि वे उनकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने अतीत में ऐसी कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों लापता बच्चों को बरामद कर लिया गया है और अभियान में शामिल टीम को इनाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जमीन आसमान या पाताल, पहलगाम हमले के गुनेहगार जहां कहीं भी हों हम हम उनके पीछे जाएंगे', ऑपेरशन सिंदूर से पहले PM मोदी से हुई थी बात? NSA अजीत डोभाल का खुलासा | 'होर्मुज' पर अमेरिका और ईरान में भारी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप के बाद वॉर सेक्रेटरी हेगसेथ ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम जब तक चाहेंगे ब्लॉकेड रहेगा जारी | खराब मौसम के बावजूद चमोली के पीपलकोटी पहुंचे CM धामी; रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी; अब तक 7 मजदूरों की मौत, राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश: 2047 तक Viksit Bharat बनाने के लिए करें काम | राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद नहीं थम रहा बवाल, अब निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की डाली फोटो और पूछे सवाल
Advertisement ×