पुलिस आयुक्त ने लोगों से की अपील…. मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने में पुलिस का करें सहयोग

कानपुर। थाना किदवई नगर क्षेत्रान्तर्गत कंजड़नपुरवा इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचनाओं को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा डीसीपी दक्षिण, एडीसीपी दक्षिण, एसीपी बाबूपुरवा व थाना प्रभारी किदवई नगर के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान स्थानीय परिवारों से संवाद स्थापित कर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों से अपील की गई कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सामाजिक स्तर पर भी समझा-बुझाकर इस कार्य को न करने हेतु प्रेरित करें।
इस अवसर पर ऑपरेशन हौंसला के बारे में भी अवगत कराया गया और लोगों से आह्वान किया गया कि अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का लाभ उठाएं। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा छोटे बच्चों से भी संवाद किया गया उनकी स्कूली पढ़ाई व दिनचर्या के बारे में जानकारी कर टॉफी वितरित की गयी। बच्चे पुलिस आयुक्त महोदय को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और बोले हम भी बड़े होकर आप की तरह पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं।
पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस उपायुक्त दक्षिण को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु ठोस कार्ययोजना बनाकर सख्त व त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×