जिस्‍मफरोशी के धंधे का खुलासा; Whatsapp पर होती थी लड़कियों की डील

मेरठ पुलिस ने एक कंप्‍यूटर सेंटर पर छापा मारकर जिस्‍मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। बाहर से इस सेंटर पर कंप्‍यूटर चलाना सीखें लिखा हुआ था। इसके अलावा वहां जॉब वर्क सिखाने का भी बोर्ड लगा हुआ था। पुलिस ने यहां से 9 युवतियों, 3 ग्राहकों और सेंटर मालिक राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया।

स्थानीय लोगों की मानें, तो यहां से ऑनलाइन डिमांड पर भी लड़कियों की सप्लाई होती थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी समेत भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से इस कॉम्प्लेक्स को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।

कई लोगों ने बताया था कि यहां कंप्यूटर क्लासेस के नाम पर कुछ और ही काम होता है। शिकायतें बढ़ीं तो सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली। जांच की तैयारी कर नौचंदी, मेडिकल और सिविल लाइन पुलिस की टीमों ने कॉम्प्लेक्स पर छापा मारा। पुलिस की मौजूदगी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अंदर से जो तस्वीर सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। लड़कियां और पुरुष तुरंत पुलिस के घेरे में ले लिए गए।

Whatsapp पर फोटो दिखा होती थी लड़कियों की बुकिंग

जांच में खुलासा हुआ कि Whatsapp के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और इसी आधार पर बुकिंग होती थी। जब पुलिस टीम अंदर पहुंची, तो वहां जिस्मफरोशी का धंधा चलता मिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि इस जॉब सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाला एक गैंग है। ये गैंग ऑन डिमांड भी लड़कियां भेजते हैं। यहीं नहीं, गोपनीय कैमरे से लड़की बुलाने वाले व्यक्ति से बिताए पलों को शूट कर लेते हैं। फिर उसे ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×