सिर्फ 15 मिनट में बनाकर तैयार करें मूंगदाल हलवा

मूंगदाल का हलवा बनाने के लंबे और अधिक समय लेने वाला प्रोसेस होता है। लेकिन आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो सिर्फ 15 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा खाना लोग पसंद करते हैं। वहीं सिर्फ गाजर ही नहीं बल्कि सर्दियों में कई चीजों का हलवा बनाकर खाया जाता है। जैसे मूंग दाल का हलवा, गाजर का हलवा और लड्डू-पिन्नी आदि चीजें बनाकर खाई जाती हैं। इस मौसम में मिलने वाले ये खास डिश के स्वाद को चखने का हम सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हांलाकि पिन्नी, लड्डू और गाजर का हलवा बनाने में अधिक समय नहीं लगता है। लेकिन मूंगदाल का हलवा बनाने में काफी ज्यादा समय लगता है

मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए दाल को पहले भिगोना होता है फिर इसको पीस कर घी में घंटो तक भूनकर दूध या मावा के साथ पकाना पड़ता है। मूंगदाल का हलवा बनाने के यह लंबा और अधिक समय लेने वाला प्रोसेस होता है। जिसके कारण लोग बाजार से खरीदकर मूंगदाल का हलवा खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो सिर्फ 15 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। तो आइए जानते हैं इस सिंपल, आसान और इंस्टेंट रेसिपी के बारे में…

सामग्री

बिना छिलके वाली मूंग का दाल- 1 कप

स्वादानुसार चीनी

इलायची पाउडर- 1 चम्मच

दूध- 2 कप

घी- आधा कटोरी

ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा

मूंगदाल का हलवा बनाने के लिए चाशनी तैयार कर लें। फिर एक पैन में दूध, शक्कर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं।

वहीं एक उबाल आने के बाद दूध और चीनी को एक ओर रख दें।

फिर खाली पैन में मूंगदाल को अच्छे से भूल लें।

दाल भुनने के बाद मिक्सर में इसे एकदम बारीक पीस लें।

इसके बाद पैन में आधा कटोरी घी में डालकर गर्म करें और मूंग दाल आटा को डालकर थोड़ी देऱ भूनें।

फिर मूंगदाल में चीनी की चाशनी और दूध डालकर सूखने तक पकाएं।

इस तरह से आपका मूंगदाल का हलवा बनकर तैयार हो गया है।

इसको ड्राई फ्रूट्स से गॉर्निश कर सर्व करें।

टिप्स

हलवा बनाने के लिए मूंग दाल को बिना भिगोए रोस्ट करना है।

आंच को मीडियम रखें, क्योंकि फिर हलवा जल सकता है।

दूध सूखने पर आधी कटोरी खोया या मावा मिलाएं। इससे हलवा का स्वाद बेहतर होगा।

पीसे हुए आटा को घी में ज्यादा देर तक रोस्ट न करें। क्योंकि अगर आटा जल जाएगा तो पूरा स्वाद बेकार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, राज्यसभा के लिए BJP के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध निर्वाचित ................... जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान | 'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं |      दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर .... Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव | CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत
Advertisement ×