रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, BJP ने क्यों बनाया रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया CM?

तमाम मंथन के दौर और चुनाव परिणाम आने के 11 दिन बाद आखिरकार कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री इसका जवाब मिल गया। बीजेपी की तरफ से तमाम नामों के पछाड़ते हुए रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम के रूप में अपनी दावेदारी को पक्का कर लिया। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता नेता चुनी गईं हैं। शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को शिकस्त देकर बड़ी कामयाबी हासिल की। नाम के ऐलान से पहले प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता औऱ सतीश उपाध्याय के साथ पहले पर्यवेक्षकों रवि शंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ ने बैठक की।

वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 2007-09 के दौरान एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। फिर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में उन्हें भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। लेकिन इस दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया।

राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल एक भव्य समारोह में शपथ लेगा। पार्टी नेताओं के मुताबिक, रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली के इंपीरियल होटल में एनडीए नेताओं के लिए विशेष लंच की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में गठबंधन के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बहुप्रतीक्षित शपथ समारोह में सितारों का जमावड़ा होने वाला है, जिसमें राजनीतिक दिग्गजों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों सहित कई हाई-प्रोफाइल गणमान्य लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। उनके अलावा, कई केंद्रीय मंत्रियों को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की भी भागीदारी होगी। हालाँकि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित उनमें से कुछ अपने-अपने विधानसभाओं में चल रहे बजट सत्र के कारण भाग नहीं ले पाएंगे।  इस कार्यक्रम में 40 मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और उनके पूर्ववर्ती और तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शपथ समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×