शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कानपुर नगर में बलवा ड्रिल का आयोजन

कानपुर। आगामी त्यौहारों होलिका दहन, होली एवं ईद के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में बलवा ड्रिल का व्यापक अभ्यास कराया गया।
किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं जनपद में शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास कराया गया। सेन्ट्रल जोन के समस्त थानों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण की मानक कार्यप्रणाली के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। भीड़ नियंत्रण, क्षेत्र की घेराबंदी, उपद्रवियों की पहचान एवं विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तारी की कार्यवाही का चरणबद्ध प्रदर्शन किया गया।
अश्रु गैस, रबर बुलेट, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं नियंत्रित प्रयोग का अभ्यास कराया गया। वायरलेस संचार प्रणाली के माध्यम से आपसी समन्वय, सूचना आदान-प्रदान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के त्वरित अनुपालन का प्रशिक्षण दिया गया। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने, नियमित गश्त एवं फ्लैग मार्च सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा गया कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×