सर्व ब्राह्मण विकास परिषद ने किया सैकड़ों ब्राह्मण चिकित्सकों को सम्मानित

कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के द्वारा ब्राह्मण चिकित्सक सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ शुभारंभ। पूर्व सांसद पं सत्यदेव पचौरी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि ब्राह्मणों को संगठित होकर अपनी ताकत का ऐहसास करना होगा।
पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा ब्राह्मण ही एक ऐसा वर्ग है समाज को दिशा देता है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की रीढ़ की हड्डी है ब्राह्मणो ने सदैव समाज के उत्थान का कार्य किया है। ब्राह्मणो ने समाज को नई दिशा दी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मणों को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणों का उत्थान होगा। ब्राह्मण सदैव देश का नेतृत्व करता रहा है। परन्तु आज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। अवस्थी ने कहा कि जो राजनैतिक दल श्री कृष्ण जी द्वारा जिस प्रकार सुदामा जी को सम्मान दिया था उसी प्रकार जो भी राजनैतिक दल ब्राह्मणों को सम्मान देगा ब्राह्मण चुनाव में उसी के साथ रहेगा।
मुख्य अतिथि कुलपति विनय कुमार पाठक ने कहा ब्राह्मण सदैव समाज के सभी वर्गों का विकास करता रहा है। ब्राह्मणों को एक होकर सम्पूर्ण समाज का उत्थान करना चाहिए। ब्राह्मण चिकित्सक सम्मान समारोह में 91 ब्राह्मणों चिकित्सको को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से आलोक मिश्रा, संजीव मिश्रा, विनोद शुक्ला, संजय अवस्थी, कौशल किशोर अवस्थी, डा शरद बाजपेई, डा उमेश पालीवाल, डा एस के मिश्रा, डॉ मनोज दुबे, डा हेमंत मोहन, डा आरती मोहन, डा मीरा अग्निहोत्री, डा राजेश त्रिवेदी, डा आर एन द्विवेदी, डा धर्मेंद्र अवस्थी, सीमा गौतम, अंजलि तिवारी, तृप्ति मिश्रा आदि लोगो ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×