दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) हेतु समय-सारिणी जारी, 15 सितम्बर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

  • शैक्षणिक संस्थान 15 अगस्त तक तैयार करें मास्टर डाटा, छात्र 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
कानपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11 एवं 12 को छोड़कर) की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की अवधि 22 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि मास्टर डाटा के सत्यापन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से 14 सितम्बर 2026 तक संपन्न की जाएगी।
इसके उपरांत छात्र-छात्राएं 15 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए शासन की आधिकारिक छात्रवृत्ति वेबसाइट http://scholarship.up.gov.in/⁠ पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर (कक्षा 11 एवं 12 को छोड़कर) शैक्षणिक संस्थानों एवं उनमें अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक अभिलेखों सहित नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×