स्कूटी सवार युवती ने की पुलिस कर्मी की पिटाई

कानपुर नगर, बिना नंबर प्लेट के अपनी स्कूटी से जा रही युवती को रोकना एक पुलिस कर्मी को भारी पड़ गया। स्कूटी रोके जाने से नाराज युवती ने जहाँ पुलिस से अभद्रता की तो वही स्वयं पर आपा खोने हुए पुलिकर्मी की पिटाई कर दी।
मामला थाना कोहना के अंतर्गत गंगा बैराज का है, जहाँ रविवार की दुपहर को पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान एक युवती बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी  लेकर वहां से गुजरी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वो स्कूटी भगाने लगी, किसी प्रकार जब उसे रोका गया तो युवती अभद्रता पर उतारू हो गई और एक पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़कर तमाचे जड़ने लगी। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो तो बनाया लेकिन किसी की हिम्म्मत युवती को रोकने की नही हुई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वही अधिकारी का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×