Seema Haider पाकिस्तानी एजेंट है? UP Police के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया यह जवाब

पाकिस्तानी नागरिक सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंची। सचिन मीना से उसकी बात होती थी इसी के बाद उसने भारत आने का निर्णय लिया। हालांकि, सीमा हैदर को लेकर रहस्य बरकरार है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने घर लौटने की अनुमति देने से पहले उनसे और मीना से लगातार दूसरे दिन आठ घंटे तक पूछताछ की। बताया जाता है कि मंगलवार को यूपी एटीएस द्वारा पूछताछ के दौरान हैदर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के अपने इरादे के बारे में सवालों का जवाब देने में विफल रही। इसके बाद हैदर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के विशेष महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर मामले पर जानकारी दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई टीम नेपाल जा रही है, तो उन्होंने कहा, ”कोई भी टीम कहीं नहीं जा रही है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तानी एजेंट हैं, तो उन्होंने कहा, “सभी एजेंसियां ​​अपना काम कर रही हैं। यह मामला दो देशों से जुड़ा है, जब तक पर्याप्त सबूत न हो तब तक कुछ भी कहना सही नहीं है। वह एक बार जेल भी जा चुकी हैं और अब भी जमानत पर हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।” बताया जा रहा है कि आईबी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने बताया है कि सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तान अधिकृत पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद किया गया। इसकी जांच चल रही है। वह अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और जिला पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

अवैध तरीके से मई में भारत आई और यहां अपने साथी के साथ रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा हैदर के भारतीय साथी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल सिंह से भी पूछताछ की गई है। अधिकारी ने बताया कि तीनों को सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके स्थित उनके आवास से उठाया गया और करीब 10 बजे नोएडा स्थित एटीएस कार्यालय लाया गया, जहां देर शाम तक पूछताछ जारी रही। सीमा हैदर, मीणा और सिंह रात आठ बजकर करीब 15 मिनट पर एटीएस कार्यालय से निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×