शोहदे ने किया प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्स का अपहरण

 

#  कार्यवाई के दौरान एक युवक को लिया गया हिरासत में, दूसरा साथी फरार

कानपुर नगर, शहर में समय समय पर शोहदों द्वारा युवतियों को परेशान करने की घटनाये सामने आती रहती है। इस बाद शोदहे ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्स का ही अपहरण कर लिया। नर्स के माता-पिता को उसकी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस द्वारा जहां शोहदे को गिरफ्तार कर लिया गया तो वहीं उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में कार्यरत् नर्स का अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि जब दो दिन से बेटी अपने घर नही पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसके बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया। दूसरी ओर शोहदे द्वारा अपरहत युवती को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था, इसकी जानकारी युवती के माता-पिता को हो गयी और उनके द्वारा घटना के बाबत 112 नम्बर डायल कर पुलिस को जानकारी दी गयी। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। मामला थाना कल्याणपुर क्षेत्र का है। बंधन से मुक्त कराई गयी युवती से पुलिस द्वारा पूंछ-तांछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×