परिचालक, चालक व अधिकारियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण 

  • आर.एम. रोडवेज ने सभी बसों व डिपो  में सांकेतिक भाषा के पोस्टर लगाने का आस्वाशन दिया 
कानपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम व  अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की पहल पर कानपुर नगर के समस्त डिपों के परिचालक, चालक व राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण माडल ड्राईविंग ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट एलेन फारेस्ट में दिया गया। सांकेतिक भाषा कि जानकारी न होने पर परिचालक, चालक व परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी  बधिर व्यक्तियों कि समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे थे। जिससे निगम कि बसों में बधिर व्यक्तियों को यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से विश्व बधिर दिवस पर परिवहन निगम के चालक व परिचालकों को पूरे उत्तर प्रदेश में सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण देने का अनुरोध किया था। इसी कड़ी में आज कानपुर नगर में सांकेतिक भाषा स्पर्ट के माध्यमम से प्रशिक्षण दिया गया।
ए.यू.पी.ए.डी. के सदस्य राहुल सचान, बधिर खेल संघ के सचिव सौरभ श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव आशीष बाजपेई व वीरेन्द्र शुक्ला, दीपाली सर्राफ दुभाषिया बलराम सिंह यादव ने प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर.एम. महेश कुमार व अध्यक्षता राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बधिर व्यक्तियों कि बात आम व्यक्ति नहीं समझ पाते हैं। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकारी संस्थानों के साथ साथ  विद्यालयों व निजी क्षेत्र के संस्थानों में भी सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कि आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि महेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि  परिवहन विभाग दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति  संवेदनशील है। कार्यक्रम में ए.आर.एम.कानपुर देहात मुहम्मद असफाक, ट्रेनिंग इंचार्ज योगेश जी ने सहभागिता किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×