ईद पर बादाम फिरनी से करें मुंह मीठा, जान लीजिए रेसिपी

ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। इस दौरान कई तरह की अलग-अलग रेसिपी को बनाया जाता है। लेकिन मीठा बनाने की खास परंपरा है। यूं तो ईद के जश्न को मनाने के लिए आप कई तरह की स्वीट रेसिपी बना सकते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ बेहद ही डिलिशियस बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में बादाम फिरनी बनाई जा सकती है।

यह बेहद ही क्रीमी होती है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। बादाम फिरनी बनाने के लिए भीगे और पिसे हुए बासमती चावल को दूध में मिलाया जाता है और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाया जाता है। यह इलायची के स्वाद और बादाम से भरपूर फिरनी निश्चित रूप से दिल जीतने वाली रेसिपी है। जब इसे ठंडा करके परोसा जाता है और कटे हुए बादाम से सजाकर खाया जाता है तो इसे खाने का अपना एक अलग ही आनंद आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बादाम फिरनी बनाने की आसानी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

बादाम फिरनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

– 1/4 कप बासमती चावल

– 1 लीटर दूध फुल क्रीम

– आवश्यकतानुसार चीनी

– 15-20 बादाम

– 1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

– केसर

– बारीक कटे हुए 4-5 बादाम गार्निश करने के लिए

बादाम फिरनी कैसे बनाएं-

– चावल को धोकर 1 घंटे के लिये पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए।

– अब इसे छानकर बारीक पीस लें और एक तरफ रख दें।

– बादाम को भी 1 घंटे के लिए भिगो दें और फिर छीलकर बारीक पीस लें।

– केसर के धागों को 1 बड़े चम्मच गर्म दूध में भिगोकर एक तरफ रख दें।

– अब एक भारी तले वाली कढ़ाई या पैन में दूध गर्म करें।

– जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें और चावल का पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें ताकि यह दूध में अच्छी तरह मिल जाए और कोई गांठ न बने।

– चावल पकने तक दूध को उबलने दीजिए।

– अब इसमें चीनी, बादाम का पेस्ट, इलायची पाउडर और केसर दूध मिलाएं।

– इसे अच्छी तरह मिक्स करें और तब तक पकाएं जब तक कि फिरनी गाढ़ी न हो जाए और चीनी पूरी तरह घुल न जाए।

– बादाम फिरनी को कटे हुए बादाम से सजाएं और परोसने से पहले फिरनी को 3-4 घंटे के लिए ठंडा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×