‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी…….!

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर, बॉलीवुड के चर्चित स्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन के अवसर पर जारी कर दिया गया है। यह सिर्फ एक बर्थडे रिवील नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर डटे भारतीय जवानों और उनके अटूट साहस को समर्पित एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि भी है। इस टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं। उनके चेहरे पर दिखती सख़्ती, संयमित गुस्सा और शांत लेकिन मजबूत अंदाज़ बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है। खासतौर पर आख़िरी पलों में उनकी सीधी नज़र दर्शकों से जैसे बात करती है और एक गहरा असर छोड़ जाती है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं है, बल्कि यह टकराव की कीमत, सरहद पर डटे जवानों के साहस और इस सच्चाई की याद दिलाती है कि बहादुरी भले ही हमेशा अमर रहे, लेकिन असली जीत आखिरकार शांति में ही होती है। इस फिल्म के टीजर को बेहद असरदार बनाती हैं स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दबाज़ी का एहसास कराती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज़ और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई  देता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘बैटल ऑफ गलवान’ बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की एक सच्ची और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में अदाकारा चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×