हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों पर देर रात प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही 

  • ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन निशाने पर, 11.25 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला
कानपुर। हाईवे पर नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुवार देर रात प्रशासन का सख्त अभियान देखने को मिला। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर नरवल क्षेत्र में राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 वाहनों का चालान किया गया तथा 11 लाख 25 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
रात में चले इस संयुक्त अभियान के दौरान टीम ने हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की गहन जांच की। बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहन, अनधिकृत रूप से संचालित वाहन, ओवरलोड वाहन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया गया।
अभियान में परिवहन विभाग ने 95 वाहनों का चालान कर 8 लाख 47 हजार रुपये, पुलिस विभाग ने 52 वाहनों का चालान कर 78 हजार 500 रुपये तथा खनन विभाग ने 4 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। कुल मिलाकर 151 चालान किए गए और 11 लाख 25 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में तहसीलवार संयुक्त प्रवर्तन टीमों का गठन किया है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे, परिवहन विभाग से मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला खनन अधिकारी पारसनाथ, नायब तहसीलदार आशीष पटेल, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
उप जिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal से रोजाना 5 से 10 हजार घुसपैठिये वापस Bangladesh जा रहे, Holding Centers की संख्या भी तेजी से बढ़ी  | उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतें बढ़ीं, जून से बिल में 10% की बढ़ोतरी होगी | Karnataka में खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, DK Shivakumar पर Congress ने लगाई अंतिम मुहर, 3 जून को ले सकते हैं शपथ | West Bengal BJP अध्यक्ष का दावा: TMC के कई MLA-MP आना चाहते हैं, पर अभी 'दरवाजा बंद'
Advertisement ×